RATION CARD UPDATE: अब व्हाट्सएप्प से राशन कार्ड का मोबाइल नंबर होगा अपडेट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RATION CARD UPDATE: Now, your Ration Card mobile number can be updated via WhatsApp!

RATION CARD UPDATE: भारत सरकार एवं खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अब “अन्न-सहायता” whatsapp सुविधा प्रारंभ की गई है।

जारी आदेश के अनुसार अब राशनकार्डधारी ई-पॉस मशीन के अतिरिक्त whatsapp पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर अपने राशन कार्ड क्रमांक, आधार नंबर के अंतिम चार अंक एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर सकेंगे।

OTP सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक अपडेट होने की सूचना SMS के माध्यम से प्राप्त होगी।

खाद्य विभाग ने जिले के सभी दुकानदारों एवं खाद्य निरीक्षकों को व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए राशन कार्डधारियों के मोबाइल नंबर अपडेट कराने की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण कराने कहा गया है।

जिला खाद्य अधिकारी ने निर्देशित किया है कि यह अभियान 15 मई 2026 तक पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में प्रस्तुत किया जाए।

विभाग का उद्देश्य सभी राशन कार्डधारियों के मोबाइल नंबर को डिजिटल रूप से अपडेट कर पारदर्शी एवं सुगम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुनिश्चित करना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related