RCB vs MI IPL MATCH: हार्दिक Injured, सूर्यकुमार करेंगे कप्तानी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RCB vs MI IPL Match: Hardik Injured—Suryakumar to Captain!

RCB vs MI IPL MATCH : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आज RCB और MI के बीच रोमांचक मुकाला होने जा रहा है। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

मुंबई टीम के लिए बुरी खबर है। चोट के कारण हार्दिक पांड्या RCB के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे और वे वापस लौट गए हैं। आज उनकी जगह सूर्य कुमार कप्तानी करेंगे।

मैच से एक दिन पहले हुई बारिश ने दोनों टीमों की प्रैक्टिस पर ब्रेक लगाया, साथ ही आउटफील्ड को गीला कर दिया। जिसका असर आज मैच के दौरान देखने को मिल सकता है।

शनिवार को बेंगलुरु और मुंबई की टीमें शाम करीब 6.30 बजे स्टेडियम पहुंचीं और प्रैक्टिस शुरू की, लेकिन एक घंटे बाद ही बादल घिर आए।

तेज बारिश और अंधड़ के चलते दोनों टीमों को प्रैक्टिस बीच में रोकनी पड़ी।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

ऐसे में मैच के दौरान ओस, गीली आउटफील्ड और स्लो पिच जैसे फैक्टर मुकाबले पर असर डाल सकते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related