CG CITIZENSHIP CHECK : 23 बांग्लादेशी संदिग्ध में 18 भारतीय निकले, अब 5 पर पुलिस की नजर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CITIZENSHIP CHECK : 18 out of 23 Bangladeshi suspects turned out to be Indians, now police are keeping an eye on 5

बिलासपुर। सिरगिट्टी इलाके में बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में पकड़े गए 23 लोगों में से 18 के भारतीय नागरिक होने की पुष्टि हुई है। मुर्शिदाबाद और संबंधित थाना क्षेत्रों से दस्तावेज व पहचान सत्यापन के बाद इन्हें रायपुर के होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर से करीब 15 दिन में रिहा कर दिया गया।

अब बचे 5 लोगों के दस्तावेजों की जांच जारी है। पुलिस ने इनके अतिरिक्त दस्तावेज भी मंगाए हैं। कुछ दस्तावेजों में कमी मिलने की बात सामने आई है, जबकि कुछ लोगों के नाम SIR से हटाए जाने की जानकारी भी जांच के दायरे में है।

CG DRUG DISPOSAL : 2.15 करोड़ का गांजा समेत नशे का जखीरा नष्ट

दरअसल, सिरगिट्टी में करीब दो महीने चले अभियान के दौरान 1,162 लोगों की जांच की गई थी। इनमें 23 लोगों की पहचान और दस्तावेज संदिग्ध पाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बताए गए पते पर दस्तावेजों का सत्यापन कराया और 4 सितंबर को सभी 23 को रायपुर भेजा गया था।

अब पुलिस का फोकस बचे हुए 5 लोगों के दस्तावेजों के सत्यापन पर है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related