RAIPUR MURDER : Suspecting an affair with his wife, the landlord was murdered!
रायपुर। राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में पत्नी से अफेयर के शक में एक युवक ने अपने मकान मालिक की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 45 वर्षीय वेद राम साहू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुरुषोत्तम धीवर बताया गया है।
आरोपी ने हाल ही में वेद राम की दुकान किराए पर लेकर ऑटो पार्ट्स का कारोबार शुरू किया था। इसी दौरान उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी और दुकान मालिक के बीच संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद और गाली-गलौज हो चुकी थी।
CG CONGRESS: लाखों श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित!
पुलिस के मुताबिक घटना के समय दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पुरुषोत्तम ने वेद राम का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच और पूछताछ जारी है।
