वर्जिनिटी टेस्ट साबित न करने पर दुष्कर्म पीड़िता को ससुराल से निकाला, पंचायत ने शुद्धिकरण के नाम पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल जिले के बागोर थाना क्षेत्र में कौमार्य साबित नहीं कर पाने पर एक दुष्कर्म पीड़िता को मारपीट के बाद ससुराल से निकाल दिया गया। साथ ही खाप पंचायत ने शुद्धिकरण के नाम पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। पीड़िता के पति और परिजनों के खिलाफ प्रताड़ना, दहेज और शील भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता सांसी जनजाति से ताल्लुक रखती है। इस जाति में शादी के बाद दुल्हन का वर्जिनिटी टेस्ट यानी कौमार्य परीक्षण कराने के लिए कुकड़ी प्रथा की परंपरा है। पुलिस ने बताया कि 11 मई, 2022 को 24 वर्षीय पीड़िता की शादी बागोर निवासी युवक के साथ हुई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने परपंरा के तहत युवती का वर्जिनिटी टेस्ट कराया था, लेकिन इसमें वह फेल हो गई।

वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने पर उसके पति और ससुराल वालों ने टेस्ट पास न कर पाने का कारण पूछा तो पीड़िता ने शादी से पहले पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कही। इस पर पति और ससुराल वाले भड़क गए और मारपीट करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि ससुराल वालों ने मारपीट के साथ पीड़िता के परिजनों के लिए भी भला-बुरा कहा और उसे घर से निकाल दिया।

वहीं 18 मई को भादू माता मंदिर में समाज की पंचायत बुलाई थी। इसमें पीड़िता के परिजनों ने रेप की घटना और सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह सुनने के बाद पंचायत ने कोई फैसला नहीं दिया, लेकिन 31 मई फिर से पंचायत बुलाई गई। जिसमें पंच-पटेलों ने पीड़िता के अनुष्ठान और शुद्धिकरण के लिए परिजनों पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया।

पुलिस ने बताया कि 10 लाख रुपये नहीं देने पर ससुराल वालों ने परिजनों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसको लेकर परिजनों ने रविवार को बागोर थाने में शिकायत दे दी। जांच में मामला सही पाए जाने पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498 A, 384, 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

क्या है वर्जिनिटी टेस्ट

कुकड़ी कुप्रथा में वर्जिनिटी टेस्ट के लिए सुहागरात के समय दूल्हा-दुल्हन के मिलन के वक्त घरवाले बेड पर सफेद चादर बिछाने के साथ कच्चे सूत की एक गेंद रख देते हैं। इस कुकड़ी और सफेद चादर पर खून के धब्बे मिलने पर दुल्हन वर्जिनिटी टेस्ट में पास होती है, जिसे परिवार के सदस्य देखते हैं। ऐसा न होने पर दुल्हन को चरित्रहीन बताकर मारपीट की जाती है और पहले बनाए संबंध की जानकारी लेकर उससे जुर्माना वसूला जाता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEPAL FLOOD: बाढ़ से मची तबाही, सात लोगों की मौत!

NEPAL FLOOD: Devastation caused by floods; seven people dead!   NEPAL...

CHHATTISGARH : स्पेशल एजुकेटर भर्ती में बड़ा सवाल

CHHATTISGARH : Big question in special educator recruitment रायपुर। छत्तीसगढ़...