RANVEER SINGH DHURANDHAR : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट पर बड़ा हादसा …

Date:

RANVEER SINGH DHURANDHAR : A major accident occurred on the set of Ranveer Singh’s film ‘Dhurandhar’…

मुंबई। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ एक अप्रत्याशित संकट का सामना कर रही है। लेह में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान लगभग 120 क्रू मेंबर्स को गंभीर फूड पॉइजनिंग की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार यह हादसा रविवार शाम डिनर के बाद हुआ। प्रभावित क्रू मेंबर्स को पेट दर्द, उल्टी, जी मिचलाना और सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई दिए। अचानक आई इस समस्या के कारण शूटिंग रोक दी गई और प्रोडक्शन की सभी गतिविधियां स्थगित कर दी गईं। लेह शेड्यूल में मौजूद कुल 600 क्रू मेंबर्स में से लगभग 120 बीमार पड़े हैं। फिलहाल सभी को एसएनएम अस्पताल में मेडिकल निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब स्थिर है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

जिन लोगों ने वही खाना खाया था, उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि कारण का पता लगाया जा सके। इस हादसे ने फिल्म की शूटिंग को अस्थायी रूप से प्रभावित कर दिया है, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

रणवीर सिंह की इस फिल्म को आदित्य धर निर्देशित कर रहे हैं, जिन्होंने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘आर्टिकल 370’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की रिलीज़: यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। इसे जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित किया गया है। ‘धुरंधर’ की पहली झलक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है और इसे 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड रिलीज़ माना जा रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BJP का मिशन बंगाल : कल सिंगुर में हुंकार भरेंगे PM मोदी, मिलेंगी830 करोड़ की परियोजनाएं

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल दौरे के दूसरे...

BJP MEETING : नितिन नबीन से मिले नरेश गुप्ता

BJP MEETING : Naresh Gupta met Navin नई दिल्ली। दिल्ली...