राणा दंपति को बांद्रा कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर सियासी घमासान जारी है। मातोश्री पर हनुमान चालीसा पढऩे का ऐलान करने वाले राणा दंपति को बांद्रा कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने उनके लिए पुलिस कस्टडी की मांग की थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।
वहीं, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन पर हुआ हमला स्टेट स्पॉन्सर्ड था। इसमें पुलिस ने राज्य सरकार के इशारों पर काम किया। किरीट सोमैया पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज की है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related