CG VIRAL VIDEO : बीयर बोतल में निकला डबल ब्रांड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Double brand found in beer bottle

रायपुर। छत्तीसगढ़ के Rajnandgaon में बीयर की एक बोतल ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। अपनी पसंद की बीयर खरीदकर घर पहुंचे एक ग्राहक को तब झटका लगा जब उसने बोतल पर लगा स्टीकर हटाया। ऊपर एक ब्रांड का स्टीकर था, लेकिन उसके नीचे दूसरी कंपनी का स्टीकर चिपका हुआ मिला।

ग्राहक ने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते मामला वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही आबकारी विभाग में भी हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलते ही आबकारी अधिकारी Abhishek Tiwari ने जांच शुरू कर दी है। विभाग ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर राज्य स्तर पर भी भेज दी है कि आखिर यह बीयर बाजार में कैसे पहुंची।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी प्रदेश के Surajpur में इसी कंपनी की बीयर को लेकर ऐसा ही मामला सामने आया था। उस समय विवाद बढ़ने पर कंपनी को नोटिस जारी किया गया था और जुर्माना भी लगाया गया था।

इतना ही नहीं, उस घटना के बाद इस बीयर की बिक्री पर अस्थायी रोक भी लगा दी गई थी। इसके बावजूद Rajnandgaon के अंबेडकर चौक स्थित प्रीमियम वाइन शॉप से होली के दौरान एक सेल्समेन ने यह बीयर एक ग्राहक को बेच दी।

अब आबकारी विभाग ने संबंधित सेल्समेन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related