KHEL MADAI CRICKET : डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रेस क्लब खेल मड़ई का आगाज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KHEL MADAI CRICKET : Deputy CM Arun Saw inaugurated the Press Club Khel Madai.

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के खेल मड़ई का शानदार आगाज उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव ने किया। स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर अरुण साव ने कहा कि प्रेस क्लब का यह आयोजन सराहनीय है और स्वस्थ जीवन के लिए खेल को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ही दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहा। संपादक इलेवन और पूर्व पदाधिकारी इलेवन के बीच खेले गए इस मैच ने आख़िरी गेंद तक सांसें थामे रखीं।

10 ओवर के मैच में टॉस जीतकर संपादक इलेवन ने पहले बल्लेबाज़ी की। मनोज सिंह बघेल और अभिषेक शुक्ला ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन सुशील अग्रवाल की सटीक गेंदबाज़ी से एक समय संपादक इलेवन के लगातार 5 विकेट गिर गए। ऐसे दबाव के बीच अंशुमन शर्मा ने पारी संभाली और सबसे ज़्यादा 19 रन बनाते हुए टीम को 70 रन तक पहुंचाया। पूर्व पदाधिकारी इलेवन को जीत के लिए 71 रन का लक्ष्य मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्व पदाधिकारी इलेवन की ओर से वीरेंद्र शर्मा और राजेश मिश्रा ने उपयोगी रन जोड़े, जबकि सुशील अग्रवाल टीम के टॉप स्कोरर रहे। दूसरी ओर रामावतार तिवारी की कप्तानी में समीर शुक्ला, मोहित साहू, राजेंद्र निगम और अभिषेक शुक्ला की किफायती गेंदबाज़ी ने मैच को आख़िरी ओवर तक खींच दिया।

आख़िरी ओवर में पूर्व पदाधिकारी इलेवन को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे, लेकिन राजेंद्र निगम की शानदार गेंदबाज़ी के सामने टीम सिर्फ 6 रन ही बना सकी। इस तरह संपादक इलेवन ने मुकाबला 1 रन से जीत लिया।

मैच में ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए पूर्व पदाधिकारी इलेवन के सुशील अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सबसे ज़्यादा रन बनाने पर अंशुमन शर्मा को बेस्ट बैट्समैन, शानदार गेंदबाज़ी के लिए राजेंद्र निगम और बेहतरीन फील्डिंग के लिए मोहित साहू को पुरस्कार दिया गया।

हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, सहसचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े, खेल आयोजन समिति के संयोजक विजय मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related