RAIPUR NEWS: BJP के पार्षदों ने लगाए जोन अध्यक्ष पर गंभीर आरोप , हटाने की उठी मांग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR NEWS: BJP Corporators Level Serious Allegations Against Zone President; Demand Raised for His Removal!

RAIPUR NEWS: रायपुर नगर निगम के जोन-10 में BJP के 6 भाजपा पार्षदों ने  अपने ही जोन के अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने की मांग कर दी है।

पिछले 15 दिनों में पार्षदों ने महापौर मीनल चौबे से तीन बार मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी है।

अब BJP के भीतर सियासी टकराव खुलकर सामने आ गया है।

पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सभापति सूर्यकांत राठौड़, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्थानीय विधायक के सामने भी अपनी नाराजगी जाहिर की।

महिला पार्षदों समेत सभी पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो वे जोन-10 कार्यालय में तालाबंदी कर धरने पर बैठेंगे।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि जोन क्षेत्र में कुछ युवक निर्माणाधीन मकानों और दुकानों की तस्वीरें लेकर लोगों को जोन कार्यालय बुलाते हैं।

आरोप है कि “सेटलमेंट” के नाम पर लोगों को परेशान किया जाता है। पार्षदों का कहना है कि छोटे और गरीब मकान मालिक भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।

जोन अध्यक्ष पर अवैध कब्जों और निर्माण मामलों में हस्तक्षेप के आरोप भी लगाए गए हैं। पार्षदों ने बोरियाकला स्थित गजराज तालाब के पास बने एक कथित अवैध अस्पताल का मामला उठाया। उनका आरोप है कि निगम की कार्रवाई शुरू होने के बाद विरोध के चलते टीम को लौटना पड़ा।

वहीं इस पूरे मामले में सचिन मेघानी का कहना है कि हमारे बीच कोई अनबन नहीं है।  वे संगठन का दायित्व निभा रहे हैं और उनकी प्राथमिकता निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण रोकना है।

उन्होंने कहा कि निर्माण होने के बाद लोगों को परेशानी होती है, इसलिए शिकायत मिलने पर कार्रवाई के लिए भेजा जाता है।

जोन-10 का यह विवाद अब भाजपा संगठन के लिए भी चुनौती बनता दिख रहा है।

मामला सिर्फ निगम प्रशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी के भीतर स्थानीय स्तर पर बढ़ते असंतोष और शक्ति संतुलन की लड़ाई के तौर पर भी देखा जा रहा है

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related