RAIPUR NIGAM ACTION : Did not pay tax… directly sealed!
रायपुर. रायपुर में टैक्स बकाया रखने वालों पर निगम ने सख्त एक्शन शुरू कर दिया है। वार्ड 22 में बड़े बकायेदार छत्तीसगढ़ तकनीकी विद्यापीठ को सीधे सील कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, संचालिका प्रज्ञा निर्वाणी पर साल 2018-19 से करीब 13.24 लाख रुपए का टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं होने पर निगम टीम ने ताला जड़ दिया।
यह कार्रवाई जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी विजय शर्मा की टीम ने की।
वहीं, वार्ड 24 में भी निगम का दबाव काम कर गया। नया सबेरा स्कूल पर 2.25 लाख रुपए का टैक्स बकाया था। जैसे ही टीम सील करने पहुंची, स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पूरा भुगतान कर दिया।
