CG NEWS : Trapped in affair with Bangladeshi woman, both arrested in fake document case
रायपुर। सोशल मीडिया की दोस्ती कब मुसीबत बन जाए, बिलासपुर के एक युवक की कहानी इसका ताजा उदाहरण है। दिव्यांग युवक श्यामदास फेसबुक के जरिए एक महिला के संपर्क में आया, जो खुद को ‘श्रुति’ बताती थी।
दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन असली खेल तब सामने आया जब हरिद्वार पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत महिला को पकड़ लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह महिला असल में बांग्लादेश की रहने वाली साहेला बेगम है, जो हिंदू नाम और पहचान के साथ भारत में रह रही थी।
उसके पास से आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और शादी का फर्जी सर्टिफिकेट समेत कई नकली दस्तावेज मिले।
जांच में सामने आया कि बिलासपुर का श्यामदास ही उसे भारत में बसाने और फर्जी कागजात बनवाने में मदद कर रहा था।
इसके बाद पुलिस ने श्यामदास को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर फर्जी दस्तावेज बनाने और अवैध तरीके से भारत में रहने का केस दर्ज किया गया है।
