रायपुर नगर निगम के बजट सत्र की हुई शुरुआत, सवालों के घेरे में महापौर 

Date:

Raipur Municipal Corporation’s Budget Session Begins; Mayor Under Scrutiny

 

CG News: रायपुर नगर निगम के बजट सत्र की शुरुआत कांग्रेस पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन और  हंगामे के साथ हुई। सामान्य सभा की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षद हाथों में अधूरे वादों के पोस्टर लेकर और गाना गाते हुए सदन में पहुंचे, जिससे माहौल गर्म हो गया।

इस दौरान सभापति ने नाराजगी जताते हुए पार्षदों से तख्तियां हटाने को कहा, नही तो  सदन की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ेगी। इसके जवाब में विपक्ष ने कहा कि पहले अधूरे वादों पर चर्चा कराई जाए, तभी वे अपना विरोध खत्म करेंगे।

 

बैठक में महापौर मीनल चौबे द्वारा करीब 1600 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जाना है। साथ ही एमआईसी (MIC) के 17 एजेंडों पर भी चर्चा प्रस्तावित है, जिसमें विकास कार्य और नामकरण जैसे मुद्दे शामिल हैं।

  • कोतवाली चौक का नाम बदलकर जैन स्तंभ चौक करने का प्रस्ताव

 

  • खासला स्कूल के सामने विस्थापित 69 दुकानदारों को क्रिस्टल आर्केड के सामने व्यवस्थित करने की योजना

 

  • मॉल में फिल्मों के प्रदर्शन का शुल्क 200 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए प्रति फिल्म करने का प्रस्ताव

 

  • पुराने महापौर बंगले को अस्थायी रूप से ED (Enforcement Directorate) का दफ्तर बनाने का प्रस्ताव

अधिकारियों के अनुसार यह सत्र करीब एक घंटे तक चलने की संभावना है, जिसमें पार्षदों के वार्ड संबंधी सवालों के जवाब दिए जाएंगे। प्रश्नकाल समाप्त होने के तुरंत बाद मुख्य बजट पर विस्तृत चर्चा शुरू की जाएगी, जिसमें शहर के बुनियादी ढांचे के लिए नई घोषणाएं होने की उम्मीद है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...