पुलिस अकादमी में 860 अफसरों का दीक्षांत समारोह,मुख्यमंत्री ने दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Convocation Ceremony for 860 Officers at Police Academy; Chief Minister Administers Oath of Duty and Dedication

Police Academy Convocation: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में सोमवार को भव्य दीक्षांत परेड समारोह में कुल 860 प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने कठिन प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद पुलिस सेवा में शामिल हुए। इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अब इन प्रशिक्षुओं के पास न केवल आत्मविश्वास और अनुभव है, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। सभी नए अधिकारियों को वर्दी की गरिमा बनाए रखने और पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे ।

 

इस भव्य समारोह में प्रशिक्षुओं के परिजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और समारोह में परिजनों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था।

 

इस बैच को नए आपराधिक कानूनों की विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है, ताकि वे आधुनिक कानून व्यवस्था के अनुरूप कार्य कर सकें। बदलते अपराधों और तकनीकी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण में आधुनिक पुलिसिंग के तरीकों को भी शामिल किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related