RAIPUR – MUNBAI FLIGHT: रायपुर से मुंबई अब और आसान! इंडिगो शुरू कर रहा है एक और फ्लाइट 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR – MUNBAI FLIGHT: रायपुर। रायपुर से मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी! इंडिगो 1 फरवरी से एक और नई फ्लाइट शुरू कर रही है। ये फ्लाइट दोपहर में चलेगी, जिससे लोगों को आने-जाने में और सुविधा होगी।

अभी रायपुर-मुंबई के बीच तीन फ्लाइट चल रही हैं। लेकिन यात्रियों की संख्या इतनी ज़्यादा है कि टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। आम दिनों में भी दस हज़ार से ज़्यादा किराया लग रहा है और छुट्टियों में तो ये और भी बढ़ जाता है।

इंडिगो की नई फ्लाइट (6E 2283) मुंबई से दोपहर 12:50 बजे उड़ेगी और 2:35 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में ये फ्लाइट (6E 22844) दोपहर 3:05 बजे रायपुर से चलकर शाम 5:05 बजे मुंबई पहुंचेगी।

दो साल पहले एयर इंडिया की मुंबई-रायपुर-विजाग फ्लाइट बंद हो गई थी, जिससे लोगों को काफ़ी मुश्किल हो रही थी। अब ये फ्लाइट फिर से शुरू हो जाएगी।

एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि नई फ्लाइट का टाइम व्यापारियों, छात्रों और इलाज के लिए जाने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। अभी रायपुर से मुंबई की तीन फ्लाइट सुबह 8:40, 9:40 और शाम 5:35 बजे हैं। नई फ्लाइट से लोगों को टाइम और सीट चुनने में और आसानी होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related