पीएम मोदी पहुंचे रायपुर, सभा स्थल रवाना, 7600 करोड़ की देंगे सौगात

Date:

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। वायुसेना का विमान रायपुर एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विमान से पहुंचे।

पीएम मोदी थोड़ी देर में हेलीकाप्टर से सभा स्थल के लिए उड़ान भरेंगे। पीएम मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 7600 करोड़ की 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

एयरपोर्ट पर छ्त्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत बहजपा नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी के कार्यक्रम में पांच केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ-साथ पांच केंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे। प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर प्रवास को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related