RAIPUR BREAKING : रायपुर मंत्रालय में बड़ा प्रमोशन

Date:

RAIPUR BREAKING : Big promotion in Raipur Ministry

रायपुर। रायपुर मंत्रालय से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। सामान्य प्रशासन विभाग यानी साप्रवि ने मंत्रालय संवर्ग के दो निज सचिवों को प्रमोशन दे दिया है।

संतोष कुमार गभेल को वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है, जबकि सतीश ठाकुर को स्टाफ ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह फैसला विजय मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुए पद को भरने के लिए लिया गया है।

गभेल फिलहाल एसीएस वन के यहां पदस्थ थे, जबकि सतीश ठाकुर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग के यहां अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब दोनों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंत्रालय में इन प्रमोशनों को प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले समय में और भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related