माताएं और बहनें ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर, नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में PM Modi ने कहा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

“Mothers and sisters are the brand ambassadors of the ‘Vocal for Local’ campaign,” PM Modi stated at the Nari Shakti Vandan Sammelan.

नई दिल्ली : PM Modi ने सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित किया।

PM Modi ने कहा कि 2023 में जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था, तब सभी राजनीतिक दलों ने मिलकर इसे सर्वसम्मति से पारित किया था। उस समय एक सुर में यह भी मांग उठी थी कि इस कानून को हर हाल में 2029 तक लागू किया जाए।

PM Modi ने देश में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को गर्व का विषय बताया और  कहा कि आज भारत में राष्ट्रपति से लेकर वित्त मंत्री जैसे अहम पद महिलाओं के पास हैं और वे इन जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं।

PM Modi ने कहा की आज देश में 14 लाख से अधिक महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में और करीब 21 राज्यों में पंचायतों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

आज देश की माताएं और बहनें ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बन रही हैं। महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास का विजन न केवल महिलाओं को आगे बढ़ा रहा है, बल्कि समाज की पुरानी सोच को भी चुनौती दे रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related