Viral Video: बंदूक से दूल्हे की गाड़ी रोकने और धमकाने का वीडियो वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Viral Video: Video of stopping groom’s car and issuing threats at gunpoint goes viral.

Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के नवापारा गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की गाड़ी को रोककर कुछ युवकों ने कथित तौर पर नकली बंदूक से धमकाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब एक माह पुरानी है  लेकिन इसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ है।

वीडियो में कुछ युवक दूल्हे को बंदूक जैसी वस्तु लेकर धमकाता नजर आ रहा है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है और शादी समारोह में मौजूद लोग घबरा जाते हैं।

मामले को लेकर जब पुलिस से जानकारी ली गई, तो पुलिस ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई दे रही बंदूक असली नहीं, बल्कि नकली है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक तरह की शरारत या दिखावा प्रतीत होता है, हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

लोगों का कहना है कि भले ही बंदूक नकली हो, लेकिन इस तरह सार्वजनिक स्थान पर किसी को धमकाना गंभीर मामला है और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related