RAIPUR JAMA MASJID ELECTION : मस्जिद चुनाव पर ब्रेक!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR JAMA MASJID ELECTION : Break on mosque elections!

रायपुर. रायपुर की जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी में मुतवल्ली चुनाव को लेकर चल रहे विवाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा दखल दिया है। कोर्ट ने वक्फ बोर्ड की तरफ से जारी 4, 5 और 7 मई के आदेशों और नोटिसों पर फिलहाल रोक लगा दी है।

जोया खान ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर आरोप लगाया था कि चुनाव प्रक्रिया नियमों के खिलाफ और मनमाने तरीके से चलाई जा रही है। मामले की सुनवाई जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की कोर्ट में हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि मामला गंभीर है और विस्तृत सुनवाई जरूरी है।

अब इस केस की अगली सुनवाई जून के चौथे सप्ताह में होगी। तब तक चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आदेशों का असर रुका रहेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related