RAIPUR DRY DAY : Alcohol in a bar on a dry day! Congress leader arrested
रायपुर. रायपुर में जन्माष्टमी के ड्राई डे पर चोरी-छिपे शराब बेचने का मामला सामने आया है। मौदहापारा पुलिस को सूचना मिली थी कि पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से बाहर शराब बेची जा रही है।
पुलिस ने रात करीब 10:30 बजे घेराबंदी कर बार संचालक और कांग्रेस नेता पलाश मल्होत्रा को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से 750 ML की शराब की बोतल और बिक्री के 2300 रुपये कैश मिले। बरामद शराब और नकदी की कुल कीमत 3450 रुपये बताई गई है।
CHHATTISGARH : मंत्रिमंडल में 14वें मंत्री की नियुक्ति पर सरकार से 4 हफ्ते में जवाब तलब
पुलिस के अनुसार पलाश मल्होत्रा उत्तर विधानसभा युवक कांग्रेस का अध्यक्ष रह चुका है और फिलहाल प्रदेश महासचिव पद का प्रत्याशी बताया जा रहा है। मामले में आबकारी विभाग को प्रतिवेदन भेजकर बार का लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की अनुशंसा की जाएगी। अंतिम फैसला आबकारी विभाग करेगा।
