RAIPUR CRIME NEWS: खेत में मिला युवक का शव , सबूत मिटाने के उद्देश्य से लाश जलाने की कोशिश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CRIME NEWS: रायपुर। राजधानी रायपुर के छपोरा गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने की भी कोशिश की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जली हुई हालत में शव देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना विधानसभा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव बुरी तरह झुलसा हुआ होने के कारण अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को खेत में लाकर जलाने की कोशिश की गई।

पुलिस आसपास के गांवों और इलाकों में लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही, स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related