RAIPUR COURT : Policemen feeding biryani to Nigerian accused outside the court.
रायपुर. रायपुर कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए तीन नाइजीरियाई आरोपियों को कोर्ट के बाहर बिरयानी खिलाना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। जज अमित राठौर की नजर जैसे ही आरोपियों पर पड़ी, उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को कोर्ट रूम में बुला लिया।
पुलिसकर्मियों से उनके नाम नोट करवाए गए और न्यायिक हिरासत से जुड़े नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। साथ ही रायपुर पुलिस कमिश्नर को दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
BALODABAZAR VIOLENCE : जमानत पर गुरु बालदास का बड़ा दावा!
जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी नियमित पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे थे। पेशी के बाद उन्हें वापस जेल ले जाना था। इसी दौरान कोर्ट परिसर में उनके परिजन और वकील उन्हें बिरयानी खिला रहे थे।
मामला सामने आने के बाद वहां मौजूद वकीलों ने भी जज से माफी मांगी। जज ने उन्हें कोर्ट की प्रक्रिया और न्यायिक हिरासत से जुड़े नियमों का पालन करने की समझाइश दी।
