CG VIRAL VIDEO : BJP नेता ने अपनी ही सरकार को घेरा! बोले- सड़क दो

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : BJP leader attacks his own government, demanding “Give us a road!”

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के गीदम में सड़कों की बदहाली को लेकर भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना का वीडियो चर्चा में है। उन्होंने जगदलपुर-बीजापुर NH-63 और हारम से दंतेवाड़ा मार्ग की हालत को लेकर सरकार से सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की है।

सुराना ने कहा कि जनता उनसे लगातार सड़कों को लेकर सवाल कर रही है। उन्होंने फंड नहीं मिलने और पेचवर्क की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, अगर जनता सड़क पर उतर गई तो स्थिति संभालना मुश्किल हो सकता है।

RAIPUR COURT : कोर्ट के बाहर नाइजीरियाई आरोपियों को बिरयानी खिला रहे पुलिसवाले ..

उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए पेचवर्क की गुणवत्ता और निगरानी की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि योजना बनाने की जिम्मेदारी उनकी है, लेकिन काम के लिए फंड उपलब्ध होना भी जरूरी है।

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस की तूलिका कर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सुराना के बयान को सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल के तौर पर पेश किया और सड़क की बदहाली को लेकर भाजपा पर हमला बोला।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related