BSP Meeting: Mayawati appoints Ishan Anand as BSP’s National Coordinator!
BSP MEETING: BSP की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को पार्टी कार्यालय लखनऊ से एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया है ।
ईशान को भी कुछ समय के लिए मायावती ने पार्टी से बाहर किया था। पिछले दिनों ही दोबारा उनकी वापसी हुई थी। अब एक तरह से सबसे बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।
मायावती ने आज पार्टी कार्यालय लखनऊ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय नेताओं की बैठक बुलाई थी.
इस बैठक में मायावती ने ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया. ईशान आनंद भी बैठक में शामिल होने पहुंचे थे और उन्होंने मायावती का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान मायावती ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया और कुछ ही देर बाद ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाने की घोषणा कर दी. इस दौरान ईशान आनंद के पिता आनंद कुमार भी मौजूद रहे.
ईशान आनंद अभी तक पार्टी में सक्रिय राजनीति में एक्टिव नहीं थे. लेकिन पर्दे के पीछ से डिजिटल मीडिया, युवा विंग और तकनीकी रणनीतियों की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे. जबकि बड़े भाई आकाश आनंद करीब 9 सालों से राजनीति में सक्रिय रहे हैं.
ईशान आनंद जिम्मेदारियां मिलने के बाद देशभर में पार्टी के प्रभारियों और मुख्य समन्वयकों के साथ सीधे संपर्क में रहेंगे. चुनाव के समय सभी राज्यों में जाकर चुनावी बागडोर संभालेंगे.


