RAIPUR CLEANLINESS : गंदगी पर गिरी गाज, दो अफसरों को नोटिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CLEANLINESS : Strict action taken against filth, notice issued to two officers

रायपुर। राजधानी में जगह-जगह फैली गंदगी को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सख्ती दिखाई है। रायपुर नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। नोटिस पाने वालों में उपायुक्त और सफाई प्रभारी जसदेव बाबरा तथा जोन क्रमांक-4 की आयुक्त दिव्या चन्द्रवंशी शामिल हैं।

सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई

विभाग ने नोटिस में कहा है कि समीक्षा बैठकों में लगातार शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारियों की कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। शहर में जगह-जगह गंदगी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं, जिससे नगर निगम और शासन की छवि प्रभावित हो रही है।

विभाग ने दोनों अधिकारियों को गंदगी के लिए प्रथम दृष्टया जिम्मेदार माना है।

तीन दिन में देना होगा जवाब

नोटिस छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 और नगर निगम सेवा नियम, 2018 के तहत जारी किया गया है।

दोनों अधिकारियों को नगर निगम आयुक्त के माध्यम से तीन दिनों के भीतर अपना जवाब देना होगा। निगम आयुक्त जवाब का परीक्षण कर अपनी टिप्पणी के साथ संचालनालय को भेजेंगे।

विभाग ने साफ किया है कि तय समय में जवाब नहीं मिलने पर यह माना जाएगा कि अधिकारियों को अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है। ऐसी स्थिति में नियमानुसार एकतरफा कार्रवाई की जा सकती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related