RAIPUR BREAKING : कोल स्कैम और DMF घोटाले में फंसे अफसर जेल से बाहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING: Officers involved in coal scam and DMF scam released from jail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला और डीएमएफ घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। निलंबित IAS रानू साहू, समीर विश्नोई, और तत्कालीन मुख्यमंत्री उपसचिव सौम्या चौरसिया समेत कुल 6 आरोपी जल्द ही रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आने वाले हैं

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज ही इन सभी की रिहाई हो रही है। इनके साथ रजनीकांत तिवारी, वीरेंद्र जायसवाल, और संदीप नायक को भी जेल से रिहा किया जाएगा।

जेल के बाहर वकील फैजल रिजवी समेत परिजन और साथी पहुंच चुके हैं। ACB और ED कोर्ट से इन्हें जमानत मिली है।

सूत्रों के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद इन सभी अफसरों को राज्य से बाहर जाना होगा। बता दें कि कोल स्कैम और DMF घोटाले में गिरफ्तार इन अफसरों पर भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और कदाचार के गंभीर आरोप हैं, और इनकी जांच लंबे समय से जारी थी।

जल्द ही जेल के बाहर भीड़ जुटने की संभावना, प्रशासन सतर्क

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। समर्थकों और मीडियाकर्मियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related