RAIPUR BREAKING : रसोई घर में फटा गैस सिलेंडर, धमाके की आवाज से डर गए लोग …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Gas cylinder explodes in the kitchen, people are scared by the sound of the blast.

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया।  इसका असर आसपास के मकानों तक देखा गया। बालकनी में रखे गैस सिलेंडर फटने का धमाका इतना जोर का था कि एक किलों तक इसकी आवाज लोगों को सुनाई दी है।
आसपास के मकान की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जबकि बालकनी में लगी लोहे की ग्रिल भी क्षतिग्रस्‍त होकर नीचे गिर गई। वहीं गैस सिलेंडर फटने के बाद घर के बाहर सड़क इसका मलवा बिखर गया।

कबीर नगर के इम्पीरियल सोसाइटी निवासी पंकज दुबे के घर में यह हादसा आज शुक्रवार सुबह उस वक्‍त हुआ जब सभी लोग सो रहे थे। करीब छह बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज की सुनकर सभी हड़बड़ा गए।  धमाके के बाद आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने बाहर निकाया गया। सिलिंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों के लोग भी सहम गए।

जानकारी के अनुसार बालकनी से आई धमाके की आवाज सुनकर पंकज बाहर निकले तो देखा गैस सिलेंडर में धमका हुआ है। उन्‍होंने तुरंत घर के सभी सदस्‍यों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी घर के बाहर निकल आए। हालांकि गैस सिलेंडर में हुए धमाके में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related