SAM PITRODA NEWS: सैम पित्रोदा ने गिरते रुपए पर कसा तंज! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

SAM PITRODA NEWS: Sam Pitroda takes a dig at the falling rupee!

 

SAM PITRODA NEWS: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने भारत की जीडीपी में बढ़ोतरी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि ये कैसी ग्रोथ है, जिसमें रुपया लगातार गिर रहा है।

उन्होंने कहा कि क्या ये ग्रोथ सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए है? भारत के लोगों के लिए है ही नहीं? क्या यह बराबरी वाली ग्रोथ है? क्या इसका फायदा आम लोगों तक पहुंच रहा है, या हमने कुछ और अरबपति बना दिए हैं? मेरे लिए, यह बहुत अहम बात है।

सैम पित्रोदा ने कहा कि अगर GDP बढ़ने से कुछ लोगों की दौलत में काफी बढ़ोतरी हुई है, तो जरा आम आदमी से पूछिए।उसकी जिंदगी पर इसका क्या असर पड़ा है? वह कहेगा, देखिए, पेट्रोल महंगा है, गैस महंगी है, खाना महंगा है, किराया महंगा है और मेरा गुजारा नहीं हो पा रहा है। क्या हम ऐसी ही तरक्की चाहते हैं?

पित्रोदा ने कहा कि सरकार को यह मानना ​​चाहिए कि भले ही जीडीपी बढ़ी है, लेकिन इस तरक्की का फायदा शायद बहुत से लोगों तक नहीं पहुंच रहा है ।

उन्होंने कहा, आप किसी भी चीज को अच्छा दिखा सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं।

आपको सच्चाई का सामना करना होगा और कहना होगा कि ठीक है, हमारी ग्रोथ रेट 7.8 प्रतिशत है, लेकिन इस ग्रोथ का फायदा बहुत से लोगों को नहीं मिला है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related