RAIPUR BREAKING : 5000 विहिप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, इस बाद की मांग .. पुलिस बल तैनात

Date:

RAIPUR BREAKING: Demonstration of 5000 VHP workers, demand for this… police force deployed

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों गौवंश के मामले में सियासत गरमा गई है। गौ तस्करी के खिलाफ लगातार विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन हो रहा है। आज रायपुर के नलभर चौक पर जुटे करीब 5000 कार्य​कर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं आरंग घटना में गिरफ्तार युवकों की रिहाई की मांग की जा रही है। संभावित चुनौती को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में गौ-तस्करी के शक में तीन लोगों की हत्या के मामले में अब भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर विवाद शुरु हो गया है। इस हत्याकांड में पुलिस अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार कर पाई है। गौरतलब है कि 07 जून को ट्रक में भैंस ले कर जा रहे सहारनपुर के व्यापारी चांद मिया और गुड्डू ख़ान की भीड़ के हमले में मौत हो गई थी। इस हमले में घायल सद्दाम कुरैशी की 10 दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई।

इस मामले में घटना के 15 दिन बाद पुलिस ने 23 साल का आरोपी हर्ष मिश्रा को दुर्ग में अपनी महिला मित्र के यहां से गिरफ्तार किया था। हर्ष मिश्रा रायपुर का रहने वाला है। इसके बाद रविवार को पुलिस ने महासमुंद के राजा अग्रवाल को गिरफ्तार किया। राजा अग्रवाल भाजपा का नेता है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related