West Bengal Elections 2026 : भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

West Bengal Elections 2026: A BJP Victory Guarantees a Change of Power in West Bengal: Amit Shah

West Bengal Elections 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट पर अगर भाजपा जीतती है, तो इससे पूरे राज्य में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हो जाएगा।

अमित शाह 16 दिनों तक अलग-अलग चरणों में पश्चिम बंगाल में रहेंगे

उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव खत्म होने तक वह 16 दिनों तक अलग-अलग चरणों में पश्चिम बंगाल में रहेंगे और जनता से लगातार संवाद करेंगे। सुवेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी का काफिला अलीपुर सर्वे बिल्डिंग की ओर बढ़ रहा था, तभी हरिश चटर्जी स्ट्रीट के पास तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के इकट्ठा होने की खबर सामने आई। यह इलाका ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आवास के करीब है।

तृणमूल समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया, जिसमें एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। काफिला आगे बढ़ने के बाद भाजपा समर्थकों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छात्रावास में छात्रा की मौत!

CHHATTISGARH : Student dies in hostel! कवर्धा। कवर्धा जिले के...

RUCHIKA SINGH VIDEO : गाली के बाद हाथ जोड़कर माफी!

RUCHIKA SINGH VIDEO : Apology with folded hands after...

KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर CG मजदूरों को मारी गोली, कुलगाम में आतंकी हमला

रायपुर डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़...