छत्तीसगढ़ में कल बारिश के आसार…मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अरब सागर से आने वाली आर्द्र हवाओं का आना लगातार जारी है। यहीं कारण है कि प्रदेश के अनेक स्थानों पर 27 अगस्त को हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर हिमालय की तराई में स्थित है।

बता दें कि बुधवार सुबह से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रही। रायपुर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी प्रकार रायपुर का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से बुधवार को उमस से लोग हलाकान भी रहे। इस साल प्रदेश में मानसून अपने समय से पांच दिन पहले पहुंचा था। इसके बावजूद मानसून की बेरुखी रही और अभी तक प्रदेश के जलाशय साठ फीसद ही भर पाए है। बारिश न होने से अन्नादाताओं की भी परेशानी बढ़ी हुई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related