रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने गंज थाना इलाके के होटल जगदीश में दबिश देकर जुआ खेलते कुल 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दे कि आरोपियो के पास से कुल 2,56,340/-रूपये जप्त किये गए है। वही यह कार्यवाही सायबर सेल व गंज थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई है जहां आरोपियो के पास से 5 नग ताश की गड्डी भी बरामद की गई। फिलहाल सभी गिरफ़्तार आरोपियो के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

