Railway News: टिटलागढ़, जेडी व रायगढ़ पैसेंजर आज रद रहेगी, बिल्हा से शुरू होगी जनशताब्दी एक्सप्रेस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के अंतर्गत रायगढ़ के पास जामगांव रेलवे स्टेशन में सोमवार को हुए मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा रहा है। अप-डाउन लाइन प्रभावित होने से पैसेंजर ट्रेनों की चाल बिगड़ गई। मंगलवार को टिटलागढ़, जेडी व रायगढ़ पैसेंजर रद रहेगी। वहीं जनशताब्दी एक्सप्रेस रायगढ़ के बजाय बिल्हा से शुरू होगी।

 

जामगांव रेल दुर्घटना के बाद रेलवे ने तत्काल जांच का आदेश दिया है। ब्रजराजनगर, रायगढ़ व बिलासपुर से राहत कार्य के लिए टीम देर रात तक परिचालन दुरूस्त करने जुटी रही। मुंबई-हावड़ा मार्ग पूरी तरह से बाधित होने के कारण एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ पैसेंजर ट्रेनों को भी रद किया गया या परिवर्तित मार्ग से रवाना किया गया। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित होने से यात्री पूछताछ केंद्र और आनलाइन जानकारी लेते नजर आए। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल 29 मार्च को रद रहेगी।
इसके अलावा 29 व 30 मार्च को गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर,गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल भी रद रहेगी। रायगढ़ से 29 मार्च को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी बिल्हा स्टेशन से शुरू होगी और रायगढ़-बिल्हा के बीच रद रहेगी।

 

रास्ते में समाप्त होने वाली ट्रेनें
1 गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल झारसुगुड़ा रोड स्टेशन में समाप्त
2 गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल किरोड़ीमल नगर स्टेशन में समाप्त
3 गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी रायपुर में समाप्त
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related