CG MURDER CASE : महिला मित्र से मिलने पहुंचा, पीट-पीटकर हत्या!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MURDER CASE : Went to meet female friend, beaten to death!

रायगढ़. रायगढ़ में महिला मित्र से मिलने जाना एक युवक को भारी पड़ गया। सतीगुड़ी चौक निवासी शिवा जब अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचा, तो मोहल्ले में मौजूद तीन लोगों ने उसका विरोध किया।

विवाद बढ़ने के बाद राजू महंत, कृष्णा साव और धन्नू निषाद ने शिवा की कथित तौर पर जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि उसे जमीन पर पटक-पटककर पीटा गया। सिर समेत हाथ-पैर में गंभीर चोटें आने के बाद शिवा किसी तरह घर पहुंचा।

KASHI VISHWANATH TEMPLE : काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO का तबादला!

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से हेमरेजिक शॉक को मौत की वजह बताया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जूटमिल पुलिस ने 12 सितंबर को हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने राजू महंत और कृष्णा साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया है। वहीं तीसरे आरोपी धन्नू निषाद की तलाश जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related