CG NEWS : जंगली सुअर के शिकार में करंट हादसा, दो ग्रामीण की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : Electric shock accident while hunting wild boar, two villagers died

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। यह हादसा चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मृतकों के शव छिपाने की कोशिश की थी।

मृतकों की पहचान पुनीलाला यादव और संदीप एक्का के रूप में की गई है। दोनों छोटे रेगड़ा गांव के निवासी थे और 9 दिसंबर से लापता थे। परिजनों ने 12 दिसंबर को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 13 दिसंबर को टिकरा क्षेत्र में दोनों की लाश मिली, जिसे पोस्टमार्टम के बाद करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पुनीलाला यादव और संदीप एक्का अपने साथियों जयकिशन एक्का, रमेश उरांव, राजू टोप्पो, आकाश टोप्पो और एक नाबालिग के साथ शिकार पर गए थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने संबलपुरी नाला के किनारे हाई टेंशन बिजली खंभे से अवैध हुकिंग कर बिजली का तार बिछाया था। इसी दौरान मृतक करंट की चपेट में आ गए। डर के कारण आरोपियों ने शव झाड़ियों में छिपा दिए।

पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related