CG BREAKING : दुर्ग-बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में भी अवैध अफीम खेती का खुलासा

Date:

CG BREAKING : After Durg-Balrampur, now illegal opium cultivation exposed in Raigarh too

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा… पहले दुर्ग, फिर बलरामपुर और अब रायगढ़ में बड़ा खुलासा हुआ है।

रायगढ़ के तमनार इलाके के आमाघाट में नदी किनारे तरबूज की खेती के बीच चुपचाप करीब एक एकड़ में अफीम उगाई जा रही थी। बाहर से देखने पर खेत सामान्य लग रहा था, लेकिन अंदर पूरा खेल कुछ और ही था।

जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी से लेकर बड़े अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हैं। झारखंड के एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जमीन किसकी है… शुरुआती जानकारी में इसे सरकारी जमीन बताया जा रहा है।

इससे पहले दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में 5 एकड़ और बलरामपुर में 3 एकड़ में अफीम की खेती पकड़ी जा चुकी है। लगातार हो रही ऐसी बरामदगी ने सिस्टम और निगरानी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SARKE CHUNAR CONTROVERSY : ‘सरके चुनर’ पर बवाल, सबको नोटिस!

SARKE CHUNAR CONTROVERSY : Ruckus over 'Sarke Chunar', notice...

CHHATTISGARH : OPS पर बड़ा खुलासा! किसे मिलेगा फायदा?

CHHATTISGARH : Big revelation on OPS! Who will benefit? रायपुर।...

STOCK MARKET TODAY : कल गिरा था बाजार, आज छलांग…

STOCK MARKET TODAY : The market fell yesterday, jumped...