CG ACCIDENT BREAKING : बस पलटने से कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT BREAKING : Conductor killed, several passengers injured as bus overturns

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसों की एक के बाद एक घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को बिलासपुर हाइवे पर खरसिया के चोढा चौक के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक सद्भावना बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में करीब 40 लोग सवार थे और सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया।

दो दिन पहले भी हुआ था बड़ा हादसा

रायगढ़ जिले में दो दिन पहले भी एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हुई थी। पूर्णा बस में सवार 15 यात्री जख्मी हुए थे। घायलों का उपचार जारी है, जबकि बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। यह घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई थी।

खेत में गिरी तीसरी बस

तीसरी घटना तमनार क्षेत्र की है, जहां तोलमा से रायगढ़ जा रही सितारा बस मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच अनियंत्रित होकर रोड से फिसलकर खेत में पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए।

स्थानीय निजी उद्योगों के वाहनों की मदद से घायलों को तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे बस हादसों ने यात्री सुरक्षा और वाहन नियंत्रण की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAID BREAKING : आजम खान के ठिकानों पर ED रेड!

RAID BREAKING : ED raids Azam Khan's hideouts! रायपुर। आजम...

CHHATTISGARH WEATHER : छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश!

CHHATTISGARH WEATHER : Heavy rain again in Chhattisgarh! रायपुर। छत्तीसगढ़...