VYAPAM AMIN EXAM : व्यापम अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को, 2.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VYAPAM AMIN EXAM : Vyapam Amin recruitment exam on December 7, strict instructions for 2.3 lakh candidates

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) जल संसाधन विभाग के तहत अमीन भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में 756 केंद्रों पर आयोजित होगी और इसमें लगभग 2 लाख 29 हजार 970 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 16 जिलों में आयोजित होगी, जबकि पूरे प्रदेश के 33 जिलों के परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे।

व्यापम ने सभी अभ्यर्थियों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट और टोपी ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक और सांस्कृतिक परिधान पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा और उन्हें सामान्य समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा।

ड्रेस कोड और अन्य निर्देश –

हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य।

काले, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरा चॉकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित।

केवल पॉकेट-रहित साधारण स्वेटर की अनुमति, जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों को देना अनिवार्य।

फुटवियर: केवल चप्पल।

कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना मना।

समय पालन –

सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा।

मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।

देर से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

व्यापम ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी निर्देशों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें। नियमों का पालन न करने या अनुचित साधनों के उपयोग पर अभ्यर्थी को परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related