RAHUL GANDHI DEFAMATION CASE: मानहानि मामले में राहुल गांधी ने जताया खेद! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAHUL GANDHI DEFAMATION CASE: Rahul Gandhi expresses regret in the defamation case!

RAHUL GANDHI DEFAMATION CASE:   भोपाल की MP-MLA कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था।

वर्ष 2018 में झाबुआ की एक चुनावी सभा में राहुल गांधी ने कथित तौर पर पनामा पेपर्स लीक प्रकरण का उल्लेख करते हुए शिवराज चौहान और कार्तिकेय चौहान का नाम लिया था, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मानहानि मामले में हाई कोर्ट में लिख‍ित आवेदन देते हुए अपने बयान पर खेद व्‍यक्त किया है।

राहुल गांधी ने आवेदन में कहा कि वे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह और उनके बेटे की बात कर रहे थे, लेकिन गलतफहमी के चलते उन्‍होंने गलती से शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय चौहान का नाम ले लिया था।

अब हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के आवेदन पर कार्तिकेय चौहान से जवाब मांगा है। हाई कोर्ट ने कहा है कि कार्तिकेय चौहान की तरफ से लिखित में प्रतिक्रिया कोर्ट में पेश की जाए।

अब पूरे मामले की सुनवाई कल फिर कोर्ट में होगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related