Raghav Chadha: MP Raghav Chadha’s first post after being removed from the post of Deputy Leader.
Raghav Chadha: राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सांसद Raghav Chadha ने पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए नजर न लगने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया है। इस इमोजी को ‘इविल आई’ भी कहा जाता है. इस इमोजी के साथ उन्होंने हाल के दिनों में संसद में खुद के द्वारा उठाए गए मुद्दों का वीडियो शेयर किया है.
https://x.com/raghav_chadha/status/2039695997727805586?s=20
उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर 2 मिनट 45 सेकेंड के वीडियों मे मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, डेटा एक्सपाइरी प्रॉब्लम, पैटर्निटी लीव, मिनिमम बैलैंस को लेकर लगने वाला जुर्माना, फूट एडल्टरेशन, इनकमिंग कॉल चार्ज, 28 दिन का रिचार्ज ‘स्कैम’, एक्सेस बैगेज चार्जेज, पेपर लीक स्कैम, एयर पॉल्यूशन, हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाला जीएसटी और एयरपोर्ट पर महंगे खाने जैसे कई मुद्दों को दिखाया।

