RADA AUTO EXPO : राडा ऑटो एक्सपो-2026 में रोड टैक्स पर 50% छूट …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RADA AUTO EXPO : 50% discount on road tax at RADA Auto Expo-2026 …

रायपुर। राडा ऑटो एक्सपो–2026 के दौरान वाहनों पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की विशेष छूट देने के फैसले पर रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताया है। राडा ने इसे ऑटोमोबाइल उद्योग और आम उपभोक्ताओं दोनों के लिए बड़ा और लाभकारी निर्णय बताया है।

राडा ने अपने 9वें राडा ऑटो एक्सपो–2026 के आयोजन की घोषणा करते हुए बताया कि यह एक्सपो 20 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा दी जा रही रोड टैक्स में 50% छूट केवल एक्सपो अवधि के लिए लागू रहेगी।

राडा अध्यक्ष रविंद्र भसीन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के इस फैसले से ऑटो सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी और आम लोगों के लिए वाहन खरीदना आसान होगा। उन्होंने कहा कि यह छूट बिक्री बढ़ाने के साथ-साथ राज्य की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती देगी।

राडा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस बार एक्सपो में बिक्री और राजस्व के पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे। पिछले ऑटो एक्सपो में 29 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी और 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ था।

राडा ऑटो एक्सपो–2026 में देश-विदेश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के नए मॉडल और इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शित किए जाएंगे। एक्सपो में फाइनेंस, इंश्योरेंस और ऑन-द-स्पॉट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। राडा ने छत्तीसगढ़वासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और रोड टैक्स में दी जा रही ऐतिहासिक छूट का फायदा लें।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related