SONAM WANGCHUK : Wangchuk makes a big claim, I could be killed in an encounter
रायपुर। लेह में पिछले साल हुई हिंसा की पहली बरसी पर सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार पर फिर सवाल उठाए हैं। वांगचुक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए 24 सितंबर 2025 की हिंसा में हुई चार मौतों की जिम्मेदारी तय करने की बात कही।
CG CABINET MEETING : 30 सितंबर को साय कैबिनेट! किन फैसलों पर लगेगी मुहर?
वांगचुक ने न्यायिक जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ और ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की गई। ये वांगचुक के आरोप हैं; मामले की न्यायिक जांच केंद्र ने अक्टूबर 2025 में पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बीएस चौहान की अध्यक्षता में गठित की थी।
वांगचुक ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि उन्हें ‘एनकाउंटर’ का खतरा होने की चेतावनी मिली है। उन्होंने रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होने पर स्वतंत्र ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ बनाने की बात कही।
वहीं लद्दाख पुलिस ने बरसी के कार्यक्रम में लोगों को रोके जाने से जुड़े वांगचुक के आरोपों को झूठा, निराधार और भ्रामक बताया है। पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम के लिए अनुमति दी गई थी और किसी को कार्यक्रम में जाने से नहीं रोका गया।
