CG ACCIDENT BREAKING : Truck full of paddy turns deadly! 5 dead, 6 critical
बालोद। बालोद में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। मरकाटोला घाट के पास धान से भरे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।
CHHATTISGARH WEATHER : 60 KM/H की आंधी! 48 घंटे भारी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा दोपहर करीब 1 बजे पुरूर थाना क्षेत्र में हुआ।
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जानकारी में लगातार बारिश के चलते सड़क पर फिसलन को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है, लेकिन दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हादसे के बाद मरकाटोला घाट पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
