OXYGEN GARDEN INSPECTION : विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया ऑक्सीजॉन गार्डन का औचक निरीक्षण …

Date:

OXYGEN GARDEN INSPECTION : MLA Purandar Mishra did a surprise inspection of Oxygen Garden…

रायपुर। जनसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा शुक्रवार सुबह ऑक्सीजॉन गार्डन पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ हनुमान चालीसा पाठ में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

हनुमान चालीसा पाठ के बाद विधायक मिश्रा ने गार्डन का औचक निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि व्यायाम, मॉर्निंग वॉक और बच्चों के खेलकूद के लिए आने वाले नागरिकों को शौचालय और शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशानी उठानी पड़ रही है।

अधिकारियों को तत्काल निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर निर्देशित किया –
“जनहित के कार्यों में लापरवाही अस्वीकार्य है। यहाँ आने वाले हर नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना अनिवार्य है।”

उन्होंने आगे कहा कि ऑक्सीजॉन गार्डन केवल हरियाली का स्थल नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और स्वास्थ्य का केंद्र है। इसलिए नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करना सरकार और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

नागरिकों ने की सराहना

स्थानीय लोगों ने विधायक मिश्रा के इस त्वरित और संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए कहा कि वे सच्चे अर्थों में जनता की पीड़ा समझते हैं और हर समय समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

औचक निरीक्षण और त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना और नागरिकों ने विधायक मिश्रा की जनहितैषी और संवेदनशील नेतृत्व शैली की प्रशंसा की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related