PURANDAR MISHRA FRAUD CASE : विधायक को ठगने वाला गिरफ्तार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PURANDAR MISHRA FRAUD CASE : Man who cheated MLA arrested!

रायपुर. रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को फोन कर ठगी करने वाला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी सहदेव मालिक को उड़ीसा के पुरी जिले से गिरफ्तार किया गया है। रायपुर पुलिस की टीम उसे लेकर वापस पहुंच चुकी है।

आरोपी ने बड़ा ड्रामा रचा था। उसने विधायक को फोन कर खुद को जंगल में फंसा बताया और डीजल व गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

HUNGER STRIKE : थाने के बाहर रातभर डटे बैज-टीएस, अब प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि आरोपी ने सोशल मीडिया और ट्रूकॉलर पर बड़े नेताओं की फोटो लगा रखी थी, ताकि लोग आसानी से भरोसा कर लें। उसने उड़िया भाषा में बात कर विधायक का विश्वास जीत लिया।

TAIWAN BEATS INDIA : भारत को ताइवान ने पछाड़ा!

ठगी का एहसास होते ही विधायक पुरंदर मिश्रा ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर सेल और रायपुर पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को उड़ीसा के अस्तरंग थाना इलाके से दबोच लिया।

अब पुलिस पूरे मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। जांच इस बात की भी हो रही है कि आरोपी ने और कितने लोगों को इसी तरीके से निशाना बनाया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related