पुनिया व डहरिया पहुंचे सोगडा आश्रम, मां सर्वेश्वरी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जशपुर में पर्यटन के साथ चाय और कॉफी की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं – डॉ. डहरिया
रायपुर। नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया व पूर्व राज्य सभा सांसद श्री पी.एल. पुनिया एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचे। उन्होंने मनोरा विकासखंड के सोगडा आश्रम पहुंचकर मां सर्वेश्वरी के दर्शन करके पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि जशपुर जिले में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं यहां के किसान चाय, काजू, मिर्च, टमाटर एवं अन्य फसलों की अच्छी पैदावार कर रहे हैं। किसानों को धान के अतिरिक्त अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारियों को शहरों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा है और शहरों की नालियों की अच्छे से सफाई हो जिससे जल भराव की स्थिति नहीं हो। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन मंत्री जशपुर में विविध कार्यक्रमों में हुए शामिल

इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सांसद श्री पी.एल. पुनिया, संसदीय सचिव और कुनकुरी विधायक श्री यूडी मिंज, विधायक जशपुर श्री विनय भगत, जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री हीरूराम निकुंज, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, श्री अजय गुप्ता, श्री सूरज चौरसिया, श्री मनमोहन भगत और श्री निलेश सिंह उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related