प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योजनाओं के बारे में की चर्चा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारी भी जुड़े

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

छत्तीसगढ़ के कोरिया में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाभन्वित हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित देश के विभन्न राज्यों से मोदी की गांरटी से मिलने वाले लाभ के बारे में चर्चा की। इसी कड़ी में सबसे पहले कांकेर जिले के कुमारी भूमिका से चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने भूमिका से कुछ रोचक सवाल भी किए। मोदी ने दूरस्थ आदिवासी अंचल की इस बिटिया की तारीफ करते हुए कहा कि स्व सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हुए यह अन्य लोगों के लिए प्रेरणा की बात भी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह ने जानकारी साझा की है कि किस तरह विकसित भारत संकल्प यात्रा से गांव-गांव में सरकार की योजनाएं पहुंच रही है, तथा इनसे ग्रामीण बड़ी संख्या में लाभान्वित भी हो रहे हैं।

कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिले के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुना। बता दें कि कोरिया जिले में बड़ी संख्या में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं। साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ भी दिया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related