CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में अब मिलेगी क्राफ्ट बीयर!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Craft beer will now be available in Chhattisgarh!

रायपुर. रायपुर से बीयर प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में अब अलग-अलग फ्लेवर वाली ताजा क्राफ्ट बीयर का मजा लिया जा सकेगा। राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने को हरी झंडी दे दी है और आबकारी विभाग को लाइसेंस जारी करने की अनुमति मिल गई है।

अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा भीम सेनी निर्जला एकादशी का उद्यापन का किया गया आयोजन

अब तक बेंगलुरु, गोवा, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में लोकप्रिय क्राफ्ट बीयर कल्चर जल्द ही छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। सरकार का दावा है कि इससे पर्यटन, होटल इंडस्ट्री और निवेश को नई रफ्तार मिलेगी, साथ ही राजस्व में भी इजाफा होगा।

क्राफ्ट बीयर सामान्य बीयर से अलग होती है। इसे छोटे बैच में तैयार किया जाता है, जिसमें प्राकृतिक माल्ट, हॉप्स और खास फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे उसी परिसर में ताजा परोसा जाता है, जिससे स्वाद और गुणवत्ता बेहतर रहती है।

HORMUZ STRAIT DRONE ATTACK : होर्मुज में ड्रोन हमला, 11 हजार नाविक फंसे

नई नीति के मुताबिक, माइक्रो ब्रुअरी खोलने के लिए कम से कम 4 हजार वर्गफीट का परिसर जरूरी होगा। संचालकों को हर साल 10 लाख रुपये लाइसेंस फीस देनी होगी और रोजाना अधिकतम 1,000 लीटर बीयर उत्पादन की अनुमति मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, एक गिलास क्राफ्ट बीयर की कीमत 250 से 300 रुपये तक हो सकती है। यानी अब छत्तीसगढ़ में भी बीयर प्रेमियों को नए फ्लेवर और प्रीमियम अनुभव का विकल्प मिलने वाला है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related