मंत्रिमंडल के संभावित दावेदारों को अभी करना होगा लंबा इंतजार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों ने शपथ ले ली है। इसके बाद पूरे प्रदेश की दिलचस्पी इसमें है कि विष्णु कैबिनेट में बाकी मंत्री कौन कौन होंगे।

 

ऐसी कयास लगाई जा रही थी कि एक दो दिन में मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा। लेकिन सूत्रों से खबर आ रही है कि कैबिनेट का विस्तार अब विधानसभा सत्र के बाद होगा। भाजपा सरकार पहले विधानसभा का सत्र बुलाकर विधायकों को शपथ दिलाने का काम करेगी। खुद मुख्यमंत्री ने भी कह दिया है कि कैबिनेट के विस्तार के लिए इंतजार करें।

खबर यह भी है कि राज्यपाल भी दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। उनका राष्ट्रपति से मिलने का कार्यक्रम है।उनकी वापसी की तिथि भी अभी तय नहीं है। इससे तय है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कैबिनेट के विस्तार को लेकर जल्दबाजी में नहीं है।

कैबिनेट का विस्तार फिलहाल नहीं होगा, इसलिए मुख्यमंत्री के साथ ही दो उपमुख्यमंत्रियों के बीच में जरूरी विभागों का बंटवारा हो जाएगा और इसी के साथ काम प्रारंभ हो जाएगा। जब बाद में कैबिनेट का विस्तार होगा, तो विभागों का बंटवारा नए सिरे से होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related